फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस ने किशोर को कुचला, मौत

Sun, 16 Feb 2014 10:34 PM IST
अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला - गुरदासपुर रोड पर एक तेज रफ्तार बस ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा रविवार शाम साढ़े पांच बजे हुआ। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस चालक का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार गांव कालेनंगल का रहने वाला राजा (17) पुत्र कुलदीप सिंह मोटरसाइकिल से गुरदासपुर से बटाला आ रहा था।

बटाला- गुरदासपुर रोड चाचोवालिया टैंट हाउस के पास पहुंचने पर गुरदासपुर की ओर से आ रही एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस चौकी सिंबल के इंचार्ज प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई।

उन्होंने बस चालक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें