फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ सड़क पर उतरे शिवसैनिक

Sun, 13 Dec 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए रविवार को शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज की अध्यक्षता में रैली निकाली गई।
विज्ञापन


यह रैली जहाज चौक से शुरू हुई और हनुमान चौक, लाइब्रेरी चौक, बाटा चौक, कबूतरी गेट, काहनूवान चौक से होते हुए कलसी पैलेस  पहुंची। यहां एक सभा का आयोजन किया गया।

मौके पर उत्तर भारत प्रमुख ओम प्रकाश, राष्ट्रीय युवा के प्रधान विशाल मदान, राष्ट्रीय चेयरमैन हनी भारद्वाज, पंजाब महिला की चेयरपर्सन ऊषा माही, मंजू बाला, जसबीर कौर, जालंधर से अरुण कालिया, तरुण चौधरी, बटाला से सिटी प्रधान विकास शर्मा, विजय शर्मा युवा प्रधान विजय प्रभाकर, पंजाब के सलाहकार बिटू यादव, पंजाब उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन


शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रधान ने पंजाब के उपाध्यक्ष कपिल महाजन, सिटी प्रधान कश्मीर चंद बब्बू और महासचिव पंजाब चंद्र प्रकाश की ओर से किए गए कार्य का ब्योरा दिया।

डोरथी को माझा जोन महिला शिवसेना समाजवादी का प्रधान नियुक्त किया गया। कपिल महाजन ने कहा कि शिवसेना समाजवादी पूरे पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ इस तरह की रैलिया करेगी।
विज्ञापन


मौके पर नसीब चंद, मोनू, दीपक, दीपक महाजन, कुलदीप सिंह, जरनैल सिंह, कंस राज, लखबीर सिंह, रवि, अनमोल, सोनू, विशाल, अमरीक सिंह, माइकल, सूखा, राजन, लक्खा, सुरेश मनी, बिंदर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें