फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों से छुड़ाईं 12 गायें

Sat, 18 Jan 2014 10:30 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस ने 12 गायों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता हरविंदर सोनी ने बताया कि वह किसी काम से एसडी कॉलेज के पास से गुजर रहे थे।

तभी उन्होंने गायों से भरे ट्रक 407 को बब्बेहाली रोड की तरफ जाते देखा। हरविंदर सोनी ने बताया कि उन्हें देखते ही ट्रक में सवार लोग ट्रक की स्पीड तेज कर वहां से निकल पड़े लेकिन सोनी ने उन्हें जाने नहीं दिया।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी और उस ट्रक नंबर पीबी 06-एल 2087 का पीछा किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी तस्कर मौके से फरार हो गए।

शिकायतकर्ता के  बयान पर पुलिस ने रजी गांव तालिबपुर पंडोरी। सोन निवासी पनियाड़. जावेद पुत्र यूनस और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें