फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस रखेगी आपराधिक तत्वों पर नजर

Thu, 23 Jan 2014 10:28 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोन अमृतसर से बॉर्डर रेंज के आईजी ईश्वर चंद्र शर्मा, बॉर्डर रेंज अमृतसर के डीआईजी लोकनाथ आंगरा और गुरदासपुर के एसएसपी सुखवंत सिंह गिल ने वीरवार को झंडा दिखाकर वूमेन आर्म्ड सिक्योरिटी प्रोटेक्शन स्क्वाड का आगाज किया।
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि इस वुमेन स्कॉर्ड में 21 महिला कांस्टेबल के लिए एक महिला एएसआई, एक महिला एसआई इंचार्ज लगाई गई है।

इन्हें पांच लाख 80 हजार 750 रुपये के नौ स्कूटर दिए जाएंगे। एक स्कूटर दो महिला कांस्टेबलों के पास होगा जो अपने निधारित क्षेत्र में गश्त लगाएंगी।

इन महिलाओं के पास वायरलेस सैट भी होगा। इनका मेन कंट्रोल थाना सिटी गुरदासपुर में बनाया गया है।

आईजी ने बताया कि इनकी मुख्य ड्यूटी स्कूल कॉलेजों के खुलने और छुट्टी के वक्त महिलाओं, बच्चियों से होने वाली छेड़छाड़ को रोकना है। यह स्कॉर्ड टीम वह वर्दियां पहनेगी जैसी की कमिश्नरेट्स ने जालंधर, अमृतसर, मोहाली और बठिडां के लिए निधारित की है।

ईजी ने बताया कि हर स्कूटर के साथ पीसीआर मोटरसाइकिल लगाए गए है ताकि आपराधिक तत्वों को तुरंत गिरफ्तार किया जा सके। 1091 हेल्पलाइन नंबर पहले ही पुलिस लाइन गुरदासपुर में स्थापित किया जा चुका है।
विज्ञापन


समारोह के बाद प्रेसवार्ता में आईजी बार्डर रेंज ने कहा कि मोहाली, अमृतसर सिटी, बठिंडा, जालंधर में ये स्कॉर्ड पहले ही चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने हाल ही में 10 हजार महिला कर्मचारी भर्ती की हैं। इसके बाद कुल 70 हजार भर्ती कर पुलिस में 15 प्रतिशत महिलाएं लाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें