फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरे किसान और मजदूर

Fri, 17 Jan 2014 10:19 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट रेगुलाइजेशन फीस और प्रॉपर्टी टैक्स विरोधी एक्शन कमेटी के आह्वान पर सैकड़ों मजदूरों और किसानों ने प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन


अध्यक्षता प्रेम मसीह, जसवंत सिंह बुटर, गुलजार सिंह ने की। रैली के बाद सभी ने जिलाधीश कार्यालय के समक्ष धरना दिया और प्लॉटों की रेगुलाइजेशन फीस, प्रॉपर्टी टैक्स रद्द करने की मांग की।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मजदूरों और किसानों ने सबसे पहले नेहरू पार्क में रैली का आयोजन किया।

रैली के दौरान प्रादेशिक नेता एक्टू गुलजार सिंह, पंजाब किसान यूनियन के सुखदेव सिंह भागोकावां, ग्रामीण मजदूर यूनियन के राज कुमार पिंडोरी, इफ्टू नेता स्वर्ण सिंह भोला, सीटू नेता जसवंत सिंह बुटर और गुरदियाल सिंह घुम्माण ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स जनता विरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे वापस लिया जाना चाहिए। रैली के बाद शहर में प्रदर्शन कर जिलाधीश कार्यालय के समक्ष धरना दिया।

किरती किसान यूनियन के प्रादेशिक सचिव सतबीर सिंह, एक्टू के कुल हिंद नेता गुरमीत सिंह बख्तपुरा और जम्हूरी किसान सभा के प्रादेशिक संयुक्त सचिव रघुबीर सिंह पकीवां ने कहा कि सरकार की जनता विरोधी नीतियों का परिणाम हैं कि जनता पर इस तरह के टैक्स लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रॉपटी टैक्स वापस करवाने के लिए राज्यस्तर पर निर्मित कमेटी के नेतृत्व में संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें