फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा न मिलने पर सड़क पर बैठे किसान

Fri, 28 Feb 2014 10:24 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग गुरदासपुर की ओर से किसानों को गेहूं पर हो रहे पीली कुंगी के हमले की रोकथाम के लिए दवाई न देने के रोष स्वरूप शुक्रवार को किसानों ने जीटी रोड पर धरना दिया। इसकी अध्यक्षता किसान संघर्ष कमेटी के महासचिव सुखदेव सिंह थम्मण ने की।
विज्ञापन


मंडी जीटी रोड पर धरना दे रहे किसानों को संबोधित करते हुए महासचिव सुखदेव सिंह थम्मण, महिन्द्र सिंह, परोपकार सिंह, दलबीर सिंह, मिल्खा सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से गेहूं पर हो रहे पीली कुंगी के हमले के मद्देनजर किसानों को एक लीटर दवाई सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई जा रही है।

किसानों ने बताया कि विभाग के तीन दिनों से चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें दवाई उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। इससे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते उन्हें ये रास्ता अपनाना पड़ा।
विज्ञापन


किसानों द्वारा दिए जा रहे धरने की सूचना मिलते ही एसपी जगजीत सिंह सरोआ, सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज गुरदीप सिंह, डीएसपी गुरविन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और किसानों से धरना उठाने का आग्रह किया लेकिन किसानों ने धरना नहीं उठाया।

इसपर नायब तहसीलदार गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मुश्किल का जल्द समाधान कर दिया जाएगा। नायब तहसीलदार के आश्वासन पर किसानों ने धरना उठा लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें