दोरांगला मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात टायर फटने से कार में आग लग गई। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई है।
कार चालक कमलबीर सिंह पुत्र गुरविंद्र सिंह निवासी कस्बा दोरांगला ने बताया कि वह रात 10 बजे अपनी इंडिगो कार एचपी 68 ए 0381 से घर जा रहा था।
जब कार गांव चकराजा के पास पहुंची तो कार का टायर फट गया। इससे कार असंतुलित होकर पास स्थित एक पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने पर कार के इंजन में आग लग गई।