गांव आलेचक्क के पास सड़क दुर्घटना में पिता और बेटे की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रूप सिंह पुत्र नाज सिंह निवासी गांव धारीवाल कलां अपने बेटे जतिंद्र कुमार के साथ मोटर साइकिल से गांव मगरमुदियां गए थे।
बुधवार सुबह वापस आते समय गांव आलेचक्क के पास एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया गया जहां उपचार के दौरान रूप सिंह की मौत हो गई जबकि जतिंद्र सिंह ने अमृतसर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।