फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के गुजरात मॉडल पर फूटा गुस्सा

Mon, 21 Jul 2014 10:50 PM IST
बटाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गुरुद्वारा कंध साहिब के पास शिक्षक नेता गुरप्रीत सिंह रंगीलपुर, हीरा सिंह भट्टी, तेजिंदर सिंह बाठ और राम सिंह हरदोझंडे की अगुवाई में शिक्षक के गुरजात मॉडल का विरोध किया गया। इस बीच मॉडल की कापियां जलाकर पंजाब में इसे लगाने करने की सरकार की मंशा पर आपत्ति जताई गई।
विज्ञापन


शिक्षक नेताओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में शिक्षा के गुजरात मॉडल को लागू नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्यापक वर्ग इस अध्यापक विद्यार्थी विरोधी इस मॉडल के विरुद्ध जबरदस्त संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस मॉडल को लेकर अध्यापकाें में रोष है।

इसके अलावा अध्यापक नेताओं ने मांग की है कि जिला परिषद और नगर काउंसिल के आधीन 5752 स्कूलों को तुरंत शिक्षा विभाग से जोड़ा जाय। साथ ही शिक्षकों का जल्द से जल्द प्रोमोशन हो। इस अवसर पर दीपक सचदेवा,जतिन कुमार, नरिंदर कौर, संदीप शर्मा, सतिंदर कुमार, रजनी बाला, परमजीत कौर, गुरजीत कौर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें