सुजानपुर (पठानकोट)। बीडीपीओ कार्यालय सुजानपुर में रविवार को ब्लाक समिति चेयरपर्सन राज कुमारी कपिला की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने सुजानपुर ब्लाक की 47 पंचायतों को विकास कार्यों के लिए एक करोड़ की ग्रांट के चेक बांटे।
डिप्टी स्पीकर ने बताया कि ब्लाक में सर्वसम्मति से चुनी 11 पंचायतों को तीन-तीन लाख रूपये की राशि के चेक दिए गए हैं। बब्बू ने कहा कि शेष पंचायतों को भी कुछ दिनों में विकास कार्यों के लिए ग्रांट दी जाएगी। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि हल्के में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हल्के की चार लिंक सड़कों के निर्माण का कार्य चल रहा है और अन्य दस सड़कों के कार्य जल्द शुरू कर दिए जाएंगे।
बब्बू ने कहा कि सुजानपुर के खदावर में सरकारी कालेज का नींव पत्थर शीघ्र पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर से किया जाएगा। वहीं गांव घो में एग्रीकल्चर कालेज खोला जाएगा। सुजानुपर की सभी पंचायतों को बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों के लिए ग्रांट दी गई है। बब्बू ने सभी सरपंचो व कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होने की अपील की। बब्बू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार से देश की जनता नाराज है और अब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहती है। इस मौके पर भाजपा मंडल प्रधान रूप लाल, शिरोमणि अकाली दल के जिला महासचिव डॉ. अमरजीत सिंह, बीडीपीओ शिव रत्न शर्मा, उप-चेयरमैन राय सिंह, सरपंच नीलम कुमारी, समिति सदस्य बलदेव सिंह, सुनील सिंह, सुग्रीव सिंह, डॉ. अशोक कुमार, कांता देवी, रामो देवी, बीना देवी, तरसेम लाल, रिंपल कुमार, नीरज काटल, भविष्ण सिंह, विनोद भारद्वाज, देव राज, तरलोचन सिंह, सुक्खा, ठाकुर रणजीत सिंह,महिंद्र पाल उपस्थित थे।