भाजपा पंजाब प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांता कुमार रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस मौके पर उन्हें पूर्व विधायक व हाल ही में पार्टी में शामिल हुए राकेश पठानिया ने समर्थकों के साथ उन्हें विदा किया।
इस बीच शांता कुमार ने कहा कि दस दिन के अदंर लोकसभा की सीटों के लिए टिकट बंटवारे की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सूची जारी करने के मामले में तैयारियां जारी हैं।
गुरदासपुर लोकसभा के लिए प्रदेश के नेताओं की सहमति को लेकर ही दिल्ली में विचार विमर्श किया जाएगा। अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को ही लेना है। लोकसभा पठानकोट-गुरदासपुर सीट के लिए मुख्यत: दो ही नामो की स्थानीय मंडल द्वारा सिफारिश की गई है, जिसमें स्वर्ण सलारिया व विनोद खन्ना का जिक्र किया गया है।