फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगना समेत पांच लुटेरे चढ़े हत्थे

Sat, 12 Apr 2014 10:44 PM IST
बटाला ।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की सीआई स्टाफ ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास से अवैध हथियार और नशीले पदार्थ भी बरामद हुए हैं। पांचों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन


शनिवार को सीआईए स्टाफ बटाला के कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में एसपी हेडक्वाटर विपन चौधरी ने बताया कि एसएसपी बटाला हरजिंदर सिंह संधू के निर्देशों के तहत लोक सभा चुनावों को देखते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत चौकसी बढ़ा दी गई है। इसी बीच शुक्रवार देर रात मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के अनुसार सीआईए के इंचार्ज एसआई सुखविंदर सिंह ने अपनी टीम समेत नाकाबंदी की हुई थी।

नाकाबंदी के दौरान सीआईए की टीम ने लुटेरा गिरोह के  सरगना समेत पांच लोगों को काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि उक्त पांचों की पहचान गुरभिंदर सिंह निवासी गांव हसनपुर खुर्द, गुरविंदर सिंह वासी गांव हसनपुर कलां बटाला, निशान सिंह वासी गांव हर दो झंडे बटाला, जसविंदर सिंह वासी गांव हसनपुर कलां बटाला और सुलतान मसीह वासी गांव पंज खंडाल नवां पिंड बटाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इसमें गुरभिंदर सिंह इस गिरोह का सरगना है। उक्त आरोपी युवकों ने लूटपाट करने की वारदातों को अंजाम देने को स्वीकार किया है। एसपी हेडक्वाटर ने बताया कि आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल, दो रौंद, लोहे का खंजर, दात्तर, लोहे की किरच, बेसबॉल, विभिन्न वारदातों में छीने पांच मोबाइल, 430 ग्राम नशीला पाउडर, 8 टीके और दो वाइलें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें