फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पशुओं के शव मिलने से हड़कंप

Tue, 19 Jan 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह शहर के वार्ड नं 15 में विभिन्न स्थानों से पांच मवेशियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर पहुंचे शिवसेना हिंदुस्तान के नेताओं पशुओं की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शिवसैनिकों ने मवेशियों के शव दफना दिए।
विज्ञापन


वार्ड नं 15 के पार्षद नरेंद्र काला ने बताया कि मवेशियों के शव मिलने की सूचना उन्होंने नगर निगम मेयर अनिल वासूदेवा को दी। इसके बाद निगम कर्मियों ने मवेशियों के शव उठाकर  लमीनी स्थित मैदान में पहुंचाए। मामले की जांच के लिए एसएसपी आरके बख्शी, जिला पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कुलदीप महाजन, नगर निगम के हेल्थ अधिकारी डॉ. एनके सिंह पहुंचे।

इसके अलावा शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ता पंजाब चेयरमैन सतीश महाजन की अगुवाई में। मवेशियों की मौत का कारण पता लगाने के लिए पशु पालन विभाग के डॉक्टरों ने शवों पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने एनिमल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि आठ डॉक्टरों की टीम गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द ही पुलिस को सौंप दी जाएगी।

एसएसपी आरके बख्शी ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर एक एनिमल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि मौत की वजह प्लास्टिक बैग हों। पोस्टमार्टम के दौरान मवेशियों के शरीरों में भारी मात्रा में प्लास्टिक बैग मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें