फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल मान के नेता के घर फायरिंग

Fri, 20 Dec 2013 10:27 PM IST
बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ चूड़ियां थाना के अधीन आते गांव काला अफगाना में अकाली दल (मान) के नेता सुखजीत सिंह काला अफ गाना के बेटे और अकाली दल मान के जिला किसान विंग के प्रधान गुरबिंदर सिंह जोली के घर में वीरवार रात को कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। इस फायरिंग में किसी का भी जानी या माली नुकसान नहीं हुआ। फायरिंग करने वाले अज्ञात व्यक्ति भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मालूम हो कि इससे पहले भी एक बार जोली के घर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को जत्थेदार सुखजीत सिंह काला अफगाना और उनके  लड़के गुरबिंदर सिंह जोली ने बताया कि वीरवार रात को जब वे घर में बैठे थे तो इतने में फायरिंग की आवाज आई । गोली खिड़की में लगे शीशे और जाली को पार करती हुई पीछे वाले कमरो की खिड़की पर लगी। उन्होंने बताया कि हमलावर फायरिंग करने के बाद भाग गए। एएसआई मनहोर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। घर के गेट के पास से जिंदा कारतूस भी मिला है।

 उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कुछ व्यक्तियों ने गुरबिंदर सिंह जोली पर हमला किया था। जत्थेदार सुखजीत सिंह काला अफगाना ने पुलिस प्रशासन के पास से मांग की कि उनके बेटे की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए। इस संबंध में डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां किरपाल सिंह ने कहा कि  एसएसओ फतेहगढ़ चूड़ियां मामले की जांच कर रहे हैं। अगर इस मामले में पुख्ता प्रमाण मिले तो मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें