फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ चूड़ियां में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

Wed, 10 Feb 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ चूड़िया के गांव झगिंयां कलां की रहने वाली एक महिला की बुधवार को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। उसेहत विभाग के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव झगिंयां कलां की रहने वाली मनजोत कौर (35) को दो दिन पहले तेज बुखार और खांसी की शिकायत थी। उसके उपचार के लिए मनजोत को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उपचार के दौरान बुधवार को महिला की मौत हो गई।

सीएमओ गुरदासपुर डॉ. रघुबीर सिंह रंधावा ने उक्त महिला की मौत स्वाइन फ्लू से होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त महिला की टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। मृतका के संपर्क में रहने वालों को दवा दे दी गई है। पूरी सावधानी बरतते हुए महिला का दाह संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें