फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में धमाके, पठानकोट में तलाशी

Mon, 28 Oct 2013 10:38 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद जिले में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। जीआरपी ने पठानकोट सिटी समेत कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

वहीं विभिन्न थानों की पुलिस ने बस स्टैंड, बाजार और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लोगों के सामान और वाहनों की चेकिंग की।
किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एसएसपी राकेश कौशल ने रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग एवं सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए है। एसएसपी के निर्देशों पर एसपी एनके वेदी और डीएसपी सिटी वरिंदर पाल सिंह ने जीआरपी को साथ लेकर पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन एवं कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के अलावा पार्सल केंद्रों की जांच की।
रेलवे डाक सेवा केंद्र में बैग लावारिस पड़े होने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा। स्टेशन आने वाले यात्रियों को डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) से जांच के बाद प्रवेश दिया गया। इसके साथ श्वान दस्ते की मदद से रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेनों की चेकिंग की गई। इसके बाद पठानकोट अंतरराज्यीय बस अड्डे पर खोजी कुत्ते की मदद से छानबीन की गई। पार्किंग में खड़े वाहनों की भी तलाशी ली गई। इसके अलावा तहसील कांप्लेक्स, गांधी चौक, भीड़ वाले क्षेत्रों पर चेकिंग की गई।
विज्ञापन


जिले के सभी रेलवे स्टेशन पर टीमें गठित
एसपी एनके वेदी ने बताया कि जिले में त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश हैं। पटना में हुए बम धमाकों के बाद पुलिस के सीनियर अफसरों ने चेकिंग अभियान के लिए खुद मोर्चा संभाल लिया है। खासकर, रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पठानकोट से मीरथल, पठानकोट से जयंतीपुर, पठानकोट से माधोपुर रेलवे स्टेशनों तक ट्रेनों को खंगाला जा रहा है।

जांच अभियान यात्रियों के लिए बना परेशानी
वहीं, पुलिस का जांच अभियान यात्रियों के लिए परेशानी बन गया है। मीरथल, माधोपुर सहित अन्य स्टेशनों पर चलाए जा रहे जांच अभियान के चलते पठानकोट में ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। अमृतसर से चलकर पठानकोट स्टेशन पर सुबह 7:35 पर पहुंचने वाली 1एबीपी ट्रेन डेढ़ घंटे, जबकि 9:40 पर पहुंचने वाली 3 एबीपी ट्रेन 1 घंटे लेट पहुंची। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें भी देरी से पहुंची। स्टेशन पर मौजूद यात्रीराज कुमार जो गुरदासपुर में शिक्षा विभाग में कार्यरत है, ने बताया कि इस अभियान के चलते उसकी ट्रेन देरी से चली, जिससे सोमवार को मजबूरन छुट्टी करनी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें