फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बताया वोट का महत्व

Tue, 08 Oct 2013 10:47 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में मंगलवार को प्रयास संस्था की ओर से खानपुर स्थित केडीएम स्कूल में जागरूकता सेमिनार लगाया गया। इसमें संस्था के प्रधान राजा जुल्का ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जो भी विद्यार्थी, जिसकी आयु 18 वर्ष हो चुकी है, या जिनकी आयु मार्च, 2014 में 18 वर्ष हो जाएगी, अपना वोटर कार्ड बनवा सकता है। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को अपने मतदान का सही प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को, जिसका वोटर कार्ड बन हुआ है, मतदान जरूर करे।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों डीसी के दिशा-निर्देश अनुसार लोस चुनावों को लेकर जो जिलास्तरीय स्वीप कमेटी का गठन किया गया, उसका मुख्य उद्देश्य पोलिंग बूथ के आंकड़ों में इजाफा करना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वीप कमेटी का नोमिनेटिड मेंबर होने के चलते उन्होंने इस सेमिनार का आयोजन किया है, ताकि युवा वर्ग को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल नवदीप जम्वाल, चेयरमैन लक्की महाजन, अदित्य ओबराय, शिव कुमार, पिंकी रामपाल, विजय, हिम्मत और बलप्रीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें