फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को थमा दिया एक्सपाइरी इंजेक्शन

Wed, 30 Oct 2013 10:30 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आए एक व्यक्ति ने अस्पताल के जन औषधालय पर ओवर डेट इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। व्यक्ति का कहना है कि उससे इंजेक्शन के पचास रुपये भी वसूल किए गए। व्यक्ति ने मामले की शिकायत अस्पताल में तैनात डॉक्टर भूपिंदर से की। इसके बाद मामला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर गुरदित्त सिंह के ध्यान में लाया गया है। सिविल सर्जन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गांव छोटपुर निवासी प्रतीक शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार को गांव के ही एक दोस्त अमरिंदर का इलाज करवाने के लिए अस्पताल में आया था। उसकी गाल में गिल्टियां (खून जमने की बीमारी) थी। अस्पताल के डॉक्टर सुनील ने अमरिंदर की गाल का ऑपरेशन करने से पहले उसे बेहोश करने के लिए एक जॉयलोजेन नामक इंजेक्शन लिख कर दिया। प्रतीक ने आरोप लगाया कि जब वह इंजेक्शन लेने के लिए औषधालय केंद्र में गया तो वहां पर तैनात एक कर्मचारी ने उसे यह इंजेक्शन थमा दिया और जिसे लेकर वे डॉक्टर के पास आ गया।

डॉक्टर ने इंजेक्शन पर लिखी डेट पढ़ी तो इंजेक्शन ओवर डेट निकला। इंजेक्शन पर एक्सपायरी डेट 4 अप्रैल, 2013 लिखी गई थी। प्रतीक ने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल में जहां सरकारी दवाओं को ज्यादा रेट पर बेचा जा रहा है, वहीं ओवर डेट दवाएं भी मरीजों को थमा दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें