फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 मुलाजिमों को बाहर का रास्ता

Tue, 04 Mar 2014 10:46 PM IST
पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह से वेतन नहीं मिलने के बाद अब नगर निगम प्रशासन की ओर से 32 अस्थायी मुलाजिमों को बाहर का रास्ता दिखाने पर कर्मचारियों का गुस्सा और भड़क उठा। दूसरे दिन मंगलवार को नगर निगम के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने निगम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के चेयरमैन रोशन लाल ने कहा कि नगर निगम पठानकोट में ठेकेदारी पर काम कर रहे 350 वाटर सप्लाई, सीवरेज विभाग और सफाई कर्मचारी पांच माह से वेतन की अदायगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। संघर्ष के बाद सरकार की ओर से मुलाजिमों के लिए बजट पास कर दिया गया लेकिन अब तक उन्हें वेतन जारी करना बाकी है।

उन्होंने कहा कि मुलाजिमों को समय पर वेतन देने की बजाए निगम प्रशासन ने 32 सीवरेज मैन को बाहर का रास्ता दिखाकर उनकी सेवाएं बंद कर दी हैं। इससे सभी कर्मचारियों में रोष की लहर है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक निकाले गए मुलाजिमों को दोबारा बहाल नहीं किया जाता और उनका बनता वेतन जारी नहीं होता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुलाजिमों की सेवाएं नियमित करने की बजाए उन पर तानाशाही रवैया अपनाकर सेवाएं खत्म किया जा रहा है जो कर्मचारी विरोधी है।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधान गुरमेज सिंह, चेयरमैन रोशन लाल सोनी, रमेश कटो, अविनाश सैनी, रमेश, रमन शर्मा, केवल शर्मा, राजिंद्र जिंदू, नंदी प्रधान, प्रेम नेता, यूनिस मलिक, नरेश, मेहर सिंह, संजीव कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें