फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन पलटने से ग्यारह घायल

Thu, 24 Oct 2013 11:27 PM IST
अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। गांव बहादुर हुसैन के पास वीरवार को छोटा हाथी पलटने से 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ । राहगीरों ने घायलों को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव चट्ठा निवासी एक ही समुदाय के लोग गांव पीरोवाली में किसी भोग में शामिल होने जा रहे थे। गांव बहादुर हुसैन के पास वाहन (छोटा हाथी) का ड्राइवर आगे जा रहे वाहन को ओवर टेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस सड़क हादसे में ड्राइवर सहित 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गांव चट्ठा के रहने वाले ज्ञान चंद, नरिंदर, नर्गिस, सर्बजीत, निंदर, बलजीत, कर्म सिंह, वीरो, नीलम, सुखदेव सहित छोटा हाथी का ड्राइवर भी घायल हो गया। गांव बहादुर हुसैन के लोगों ने घायलों को अपने निजी वाहनों से बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें