बटाला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नाकाबंदी कर गांव घसीटपुर से दो लोगों को एक देसी पिस्तौल और चोरी की बाइक समेत काबू किया है। इस संबंध में सीआईए स्टाफ के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलविंदर सिंह की अगुवाई में गांव घसीटपुर के मोड़ पर नाका लगाया हुआ था।
यह नाकाबंदी किसी मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई थी। नाकाबंदी के दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आ रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी लेने पर दोनों व्यक्तियों के पास से एक देसी 315 का देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
इसके अलावा जब उनसे बाइक के कागजात के बारे में पूछा तो वे कागजात नहीं दिखा सके। बाइक बिना नंबर की थी। आरोपियों की पहचान बाबा जगदीश सिंह निवासी मड़ियावाल और दूसरे व्यक्ति की पहचान वसन सिंह हाल निवासी गांव बासरपुरा के रूप में हुई है।