पंगोली चौंक में साइकिल सवार वृद्ध को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
एएसआई सोमराज ने बताया कि पंगोली निवासी बहादुर सिंह (50) किसी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे किसी काम के बाद घर लौट रहा था।
पंगोली चौक पर मामून की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के भतीजे बलदेव सिंह के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।