फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में महिला की मौत

Wed, 30 Oct 2013 10:39 PM IST
अमर उजाला, पठाेनकाेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती गांव बसाऊ बाड़मां में हुए झगड़े में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रवेश कुमारी (48) पत्नी जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


नरोट जैमल सिंह पुलिस ने महिला के जेठ-जेठानी पर गैर इरादतन हत्या का मामला किया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। फिलहाल मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

पुलिस के मुताबिक प्रवेश कुमारी का पति जोगिंदर सिंह ट्रक ड्राइवर है और महाराष्ट्र में काम करता है। पीछे प्रवेश कुमारी अपने चार बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है।
विज्ञापन


प्रवेश कुमारी को अपने पति के जेठानी के साथ संबंध होने का शक था और उसको लेकर परिवार में लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। मंगलवार शाम को भी दोनों पक्षों को पंचायत में बैठाकर समझौता करा दिया था।

देर शाम घर लौटते समय प्रवेश कुमारी का अपने जेठ बलविंदर सिंह और जेठानी के साथ झगड़ा हो गया।
झगड़े के बाद दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत किया गया।

इसके बाद प्रवेश कुमारी घर लौट आई। बुधवार सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और उसने घर में ही दम तोड़ दिया। मृतका के भाई स्वर्ण सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की जेठ-जेठानी ने लाठियों से पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले की जानकारी मिलने पर बम्याल पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मामले में नरोट जैमल सिंह पुलिस थाने में जेठ-जेठानी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन

नरोट जैमल सिंह के एसएचओ रमेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें