एयरबेस आतंकी हमले में मारे गए आतंकियों के शव 26 दिन बाद भी सिविल अस्पताल के शवगृह में पड़े हैं। शवों की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस की ओर से जवान भी तैनात किए गए हैं।
आतंकी हमले में मारे जाने के बाद आतंकियों के शवों को सिविल अस्पताल पठानकोट में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। तब से आतंकियों के यह शव सिविल अस्पताल में ही पड़े हैं। इतने लंबे समय तक शवाें को सुरक्षा में रखे जाने के बाद से यह शव पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गए हैं।
सुरक्षा एजेंसी एनआईए की ओर से आतंकवादियों के शव को सुरक्षा कारणों के चलते अब तक सुपुर्द ए खाक नहीं किया गया है।
शवगृह में एयरबेस आतंकी हमले के आतंकियों के अलावा बमियाल सीमा पर घुसपैठ करते हुए मारे गये घुसपैठिए के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही घुसपैठिए के शव को सुरक्षा बल ले जा चुके हैं। आतंकियों के शव अब भी पडे़ हैं।