फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण पर सरकार से नाराज डैम वर्कर यूनियन

Sat, 26 Oct 2013 10:24 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
थीन डैम वर्कर यूनियन सीटीयू की विशेष बैठक स्थानीय शहीद रामसिंह कीर्ति केंद्र में यूनियन अध्यक्ष सरदार जसवंत संधू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पंजाब सीटीयू के प्रांतीय महासचिव सरदार नत्था सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए।
विज्ञापन


बैठक में यूनियन सदस्यों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि 29 अक्तूबर को पंजाब की कई कर्मचारी यूनियनें तथा संगठन विधानसभा के सामने कर्मचारियों की मांगों को लेकर रोष मार्च करेंगे, जिसमें शाहपुरकंडी से उनके लगभग 500 सदस्य भाग लेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार कर्मचारियों के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है जिससे कर्मचारियों में रोष है। शाहपुरकंडी बैराज बांध का निर्माण कार्य निजी कंपनियों को देकर कर्मचारियों को सरप्लस करके उनको तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन


ओपरेटर वर्ग को वीआरएस लेने के लिए विवश किया जा रहा है। इस मौके पर यूनियन पदाधिकारी, जनक वशिष्ठ, सकत्तर सिंह, संतराम, जनक छोटा, करनैल सिंह, अवतार सिंह, कमल सिंह खटकल, अमरजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें