फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबेले में आग से दो पशु जले

Fri, 12 Feb 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रावल गादड़ीया में वीरवार की रात किसी ने पशुओं के तबेले को आग लगा दी। इससे तबेला जलकर राख हो गया और दो पशुओं की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव के सरपंच धर्म सिंह ने बताया कि वीरवार की शाम प्रेमनाथ अपने पशुओं को तबेले में बांधकर घर चला गया था। रात साढ़े 11 बजे के करीब तबेले को किसी ने आग लगा दी।
विज्ञापन


जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक तबेले में बंधे दो पशुओं की मौत हो गई। आग ने गुलजारी मसीह के तबेले को भी अपनी चपेट में ले लिया।

यहां बंधे पशु गांव के लोगों ने बचा लिए। सूचना मिलने पर बरियार चौकी के इंचार्ज एएसआई मंजीत सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। सरपंच और पंचायत सदस्यों ने डीसी से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें