फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवारों की घोषणा पर अटकलों का दौर

Sat, 15 Mar 2014 10:46 PM IST
पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव का बिगूल बजने के साथ ही कांग्रेस और भाजपा दोनों के दावेदारों की भाग दौड़ तेज हो गई है। गुरदासपुर लोकसभा हल्के से टिकट के लिए दिल्ली में जमे दावेदारों की गौर मौजूदगी से रोजाना बाजारों में कयासों का बाजार गरम हो गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में दावेदारों के डटने से पीछे से हल्कों में सियासत को लेकर चर्चा आम हो गई है। कोई किसी की टिकट कटने की चर्चा करने में लगा है और कोई अपनी चुटकी काटने से परहेज नहीं करता।

प्रत्याशी घोषित न होने से उनके समर्थक भी चुप्पी साधे बैठे हैं। जबकि कांग्रेस और भाजपा दोनों की प्रमुख दलों का टिकट वितरण लटकने के बाद विस हल्कों में शांति का माहौल है और दोनों ही दलों का प्रचार अभियान ठंडे बस्ते में है। इसकेचलते हल्कों में सियासी हलचल देखने को नहीं मिल रही है। बस हर तरफ टिकट को लेकर चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं। रोजाना किसी नए प्रत्याशी को लेकर बाजारों में चर्चा छिड़ रही हैं। माना जा रहा है कि 18 मार्च के बाद टिकट की घोषणा हो सकती है और इसलिए दावेदार दिल्ली दरबार में डट गए हैं और टिकट घोषित करावकर ही अपने हल्कों में वापस लौटेंगे।
विज्ञापन


उधर, दिल्ली से दावेदार अपने-अपने हल्कों पर भी नजर दौड़ाए हैं और अपने चेलों को संपर्क करके हल्के का हाल चाल फुर्सत में जानने की कोशिश में लगे हैं ताकि हल्के में उनकी हवा कायम रह सके। दूसरी तरफ आम जनता के बीच जाने वाले दावेदारों के समर्थक भी चुप्पी साधकर बैठे हैं और गुप चुप मिलकर एक दो बातें शेयर करने में लगे हैं। बहरहाल, अब देखना है कि किसे टिकट मिलेगा और किसे दिल्ली से निराश होकर वापिस लौटना पड़ेगा उसका फैसला आने वाले दिनों में हो सकेगा।
कांग्रेस में दावेदारों की फेहरिस्त
गुरदासपुर लोकसभा हल्के से कांग्रेस की टिकट के लिए मौजूदा सांसद  व पंजाब कांग्रेस के प्रधान प्रताप बाजवा समेत पांच नेता लाइन में हैं। हालांकि प्रदेश प्रधान बनने के बाद बाजवा के दोबारा गुरदासपुर हल्के से चुनाव लड़ने को लेकर संशय है। इसके अलावा पूर्व मंत्री रमन भल्ला, कैप्टन विक्रम सिंह, यूथ कोटे में यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान कार्तिक वढैहरा और महासचिव धनवंत बाजवा और बटाला से अमरदीप सिंह चीमा रेस में शामिल हैं।
बीजेेपी में खन्ना और सलारिया को लेकर चर्चा
गुरदासपुर हल्के से भाजपा की टिकट की दौड़ में पूर्व सांसद व सिने अभिनेता विनोद खन्ना की राह में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वर्ण सलारिया रोड़ बने हैं। हालांकि खन्ना के नाम पर सहमति जाहिर की जा रही है, लेकिन स्वर्ण सलारिया भी टिकट की दौड़ में अपने आप को पीछे नहीं बताए रहे हैं। इसके दिल्ली दरबार में सलारिया खूब खेमेबंदी करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें