फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड के लिए तरस रही डेढ़ लाख आबादी

Fri, 13 Dec 2013 10:51 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कस्बा सुजानपुर में बस अड्डे को लेकर राजनीति तेज हो गई है। सुजानपुर में हुई रैली के दौरान सीएम प्रकाश सिंह बादल ने शहरवासियों की मांग को पूरा करते हुए यहां बस अड्डे का निर्माण शीघ्र करने की घोषणा की थी। स्थानीय भाजपा नेताओं ने शहर की जनता को विश्वास दिलाया था कि जल्द बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी बस अड्डे के निर्माण पर एक ईंट भी नहीं लग पाई है।
विज्ञापन


उधर कांग्रेसी इसे शहर की जनता के साथ धोखा करार दे रहे हैं। लोकसभा हलका गुरदासपुर से यूथ कांग्रेस प्रधान तनुज महाजन ने कहा कि सुजानपुर की जनता लंबे अर्से से बस स्टैंड की मांग करती आ रही है। सीएम की घोषणा के बाद शहरवासियों में आस जगी थी। शहर की जनता को बस स्टैंड के नाम पर मात्र धोखा मिला है।

उन्होंने कहा कि सुजानपुर शहरी क्षेत्र और नजदीकी गांवों की आबादी डेढ़ लाख के करीब है। इतने बड़े क्षेत्र को बस के लिए पठानकोट पर निर्भर होना पड़ रहा है। सुजानपुर आबादी और क्षेत्रफल से पठानकोट के बाद जिले का दूसरा बड़ा शहर है, जबकि इससे कहीं ज्यादा छोटे कस्बों दीनानगर, धारीवाल, कादियां की जनता को बस अड्डे की सुविधा है।
विज्ञापन


सुजानपुर से कई बच्चे दूसरे शहरों कठुआ, पठानकोट स्थित कॉलेजों में पढ़ते हैं, लेकिन उन्हें बस पकड़ने के लिए पठानकोट जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सुजानपुर में बस स्टैंड बनाने में नाकाम रही है और कांग्रेस की नगर काउंसिल आने पर शहर में सबसे पहले बस स्टैंड का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें