सुजानपुर (पटानकोट)। सुजानपुर में पिछले दो दिन से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि इंटरनेट सेवा को ठीक करने की बजाए विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
इस संबंध में उपभोक्ता सुशील कुमार , तुषार सैनी , पवन कुमार , अश्विनी धीमान, वरूण,अरमान, राकेश कुमार,रविंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप पड़ी है। इंटरनेट सेवा के बाधित होने के चलते लोगों के जरूरी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। वहीं अधिकतर साइबर कैफे वाले पिछले दो दिनों से बेकार बैठे हैं। उनका कहना है कि अन्य प्राइवेट कंपनियों के नेटवर्क में ऐसी कोई परेशानी नहीं है जबकि बीएसएनएल के नेटवर्क में अक्सर ऐसी परेशानी पैदा हो जाती है । दीवाली के दो दिन पहले भी यहां पर यह दिक्कत आई थी । इस संबंधी जब शिकायत की जाती है तो कहा जाता है कि सर्वर डाउन है । ऐसे में उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्हाेंने कहा कि अगर हालात ऐसे रहे तो मजबूरी में उन्हें प्राइवेट कंपनियों के कनेक्शन लेने पडे़ंगे। इस संबंध में पूछने पर बीएसएनएल के डीजीएम रणजोध सिंह ने समस्या का शीघ्र हल कर दिया जाएगा।