फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जीत पर पठानकोट में जश्न

Sun, 08 Dec 2013 10:21 PM IST
पठानकोट/सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। पठानकोट में कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस भी निकाला। इसमें विधायक अश्वनी शर्मा भी शामिल हुए। इस मौके पर अश्वनी शर्मा ने कहा कि चार विधानसभाओं के परिणाम अगले लोकसभा चुनाव के नतीजों का संकेत है। उन्होंने कहा कि लोग भ्रष्टाचार और महंगाई से त्रस्त हैं और नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ही देश की तस्वीर और तकदीर को बदल सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अभी लोकसभा चुनाव की चुनौती बाकी है, उसे पार करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी ताकि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाया जा सके।

इससे पहले जंगलात रेस्टहाउस से विजय जुलूस निकाला गया। सलारिया चौक में आकर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। इसके बाद वाल्मीकि चौक, रेलवे रोड पर जुलूस निकाला गया। इस मौके पर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सतीश महाजन, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव दीपांशु घई, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन गवन घई, अनिल रामपाल, पवन खुल्लर, मंजू गुप्ता, शोभा रानी, विक्रम महाजन, कमल महाजन, शमशेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुजानपुर में भाजपा मंडल प्रधान रूपलाल और सुरिंदर मन्हास की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई और लड्डू बांटे। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई।

डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस के प्रति रोष की लहर चल रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित है। इस मौके पर राकेश बब्बू, ब्रजेश सिंह, राकेश सलगोत्रा, बहादुर सिंह, संजीव कुमार, रमेश कुमार, सुखदेव सिंह और राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें