गुरदासपुर। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की टिप्पणी से भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के बाटा चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी स्पोर्ट्स सेल के जिला प्रधान रविन्द्रर खन्ना राजू की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ रोष जताया और उनका पुतला फूंका।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी के बढ़ते जनाधार से कांग्रेस पार्टी के नेताओं समेत अब मनमोहन सिंह भी डर गए है। सभी कार्यकर्ताओं ने मनमोहन सिंह से तुरंत माफी की मांग की। इस मौके पर विशेष रुप से व्यापार मंडल के चेयरमैन सुधार महाजन, प्रधान अशोक महाजन, वरिष्ठ पार्षद जतिंदर परदेसी, पूर्व मंडल प्रधान पवन प्रिंस महाजन, तांगड़ी, जिला सचिव अरुण बिटटा, पूर्व महासचिव विपिन गुप्ता, पूर्व भाजयुमो सचिव अनिल महाजन, हरि प्रसाद, भारत भूषण गोगा, राजकुमार राजा, लक्की शर्मा, अशोक कुमार, जंगबहादुर लक्की कुमार, दर्शन महाजन, डा गोल्डी, महासचिव प्रिंस महाजन, राकेश काला, भारत भूषण गौगा, संजीव कुंदा मौजूद थे।