फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क पर चलना दूभर

Sun, 09 Feb 2014 04:21 PM IST
अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला न्यू हरनाम नगर की दाना मंडी को जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। इसके कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।  
विज्ञापन


सड़क की हालत ऐसी है कि कोई भी रिक्शा चालक इस क्षेत्र में आने को तैयार नहीं है।

क्षेत्रवासी लवली, सोनू, गुलशन कुमार और चरणजीत भगत ने बताया कि सड़क की हालत दो सालों से खराब है।

कई बार संबंधित अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की गुहार लगाई गई लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिले। उन्होंने बताया कि सड़क की खस्ताहालत के कारण बारिश के दिनों में सड़क पर पानी खड़ा रहता है।

इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। यहीं नहीं क्षेत्र में पानी निकासी भी व्यवस्था नहीं है। क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है करीब दो साल से सड़क की इस दयनीय हालत में सुधार किया जाए।
विज्ञापन


वार्ड के पार्षद रोशन सिंह का कहना है कि यह सड़क नगर सुधार ट्रस्ट के अधीन है। उन्होंने बार-बार नगर परिषद के आगे इस सड़क का मुद्दा उठाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने बताया कि आज से छह माह पहले वाटर सप्लाई के पाइप डाले गए थे। उसके बाद नगर सुधार ट्रस्ट विभाग के एसडीओ ने उनसे कहा कि था कि सड़क की मरम्मत करने के लिए ठेकेदार पुराने रेटों पर काम नहीं करना चाहता। अब ठेकेदार नए रेट की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


नगर सुधार ट्रस्ट बटाला के एसडीओ सुखदेव सिंह का कहना है कि इस इलाके में नगर सुधार ट्रस्ट की कोई कालोनी नहीं है। इसलिए इस सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी ट्रस्ट की नहीं है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें