फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में एटीएम तोड़ने का प्रयास

Fri, 13 Dec 2013 10:46 PM IST
बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरों ने स्थानीय डेरा बाबा नानक रोड पर मान नगर के पास पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण लुटेरे अपने इरादों में सफल नहीं हो पाए। वारदात वीरवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए एसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि वीरवार देर रात को डेरा बाबा नानक रोड स्थित मान नगर मोड़ के पास पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़कर लुटेरों ने पैसे लूटने की कोशिश की मगर पुलिस के मौके पर पहुंच जाने के कारण लुटेरे एटीएम तोड़ने वाला समान छोड़ कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी ओर विशेष सूत्रों के अनुसार वीरवार रात को जब दो व्यक्ति एटीएम मशीन तोड़ने की कोशिश कर रहे थे तो इसी दौरान गश्त कर रहे दो पुलिस कर्मचारी भी एटीएम पर जा पहुंचे। पुलिस को देखकर लुटेरों ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान लुटेरों की पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की भी हुई। एक लुटेरा भागने में कामयाब हो गया जबकि एक लुटेरे को पुलिस वालों ने काबू कर लिया है। फि लहाल पुलिस इस पकड़े गए लुटेरे के बारे में कोई पुष्टि नहीं कर रही है लेकिन लुटेरों को जल्द ही पकड़ लेने का दावा जरूर कर रही है।
विज्ञापन


एटीएम पर सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं था
डेरा बाबा नानक रोड के मान नगर मोड़ के पास पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास जिसको वीरवार देर रात लुटेरों ने तोड़ने का असफल प्रयास किया, वारदात के समय कोई भी सुरक्षा कर्मी नहीं था। वास्तव में इस एटीएम पर न तो कोई सुरक्षा कर्मी दिन में होता है और न ही रात में। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम की बिल्कुल दूसरी तरफ एसबीआई का भी एटीएम है मगर वहां पर बैंक द्वारा तैनात सुरक्षा कर्मी दिन रात तैनात रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें