फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासमती की फसल पर रोगों के प्रकोप का खतरा

Wed, 09 Jul 2014 10:47 PM IST
गुरदासपुर ।
विज्ञापन
विज्ञापन
बासमती की फसल की पैदावार पर रोगों का कहर असर छोड़ सकता है। फसल पर रोगों के प्रकोप की रोकथाम के लिए यदि समय रहते कीटनाशक रसायनों का प्रयोग नहीं किया गया तो निश्चित रूप से फसल की उपज पर इसका बुरा असर पड़ेगा। यह विचार मुख्य कृषि अधिकार डा.रवि कुमार सभ्रवाल के हैं।
विज्ञापन


वे नवाजबाई रतन टाटा ट्रस्ट मुंबई व कृषि विभाग गुरदासपुर के सहयोग से गांव लोलेनंगल में आयोजित कैंप के दौरान बोल रह थे। इसमें कृषि विकास अधिकारी डा.अमरीक सिंह व डा.सुखप्रीत सिंह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में किसानों को बासमती की फसल की बेहतर उपज के लिए जानकारियों देने की मंशा से  प्रदर्शनी भी लगाई गई।

इसमें किसानों को बासमती की फसल में रोगों के प्रकोप के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनके रोकथाम के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम में किसानों को कृषि उपयोगी साहित्य भी वितरित किए गए। डा.रवि कुमार सभ्रवाल ने बताया कि पानी का स्तर निरंतर नीचे जा रहा है।
विज्ञापन


इस समय जरूरत इस बात की है कि धान की काश्त करने की विधि को विज्ञानिक तकनीक से जोड़ा जाय। ऐसा करने से कृषि पर लागत कम आएगी और पैदावार बढ़ेगी। अंत में सरपंच राकेश कुमार शर्मा ने भी किसानों को वैज्ञानिक सोच के साथ खेती के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें