सरकारी पालीटेक्निक कालेज होशियारपुरमें आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में साईं पालीटेक्निक कालेज बधानी ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
इस टूर्नामेंट में साईं पालीटेक्निक बधानी ने जीपीसी भठिंडा व थापर पालीटेक्निक कालेज पटियाला को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है।
इसी तरह लुधियाना में आयोजित गर्ल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में साईं पालीटेक्निक बधानी ने सीसीईटी चंडीगढ को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। नवां शहर में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में बधानी की टीम ने रीयाड पालीटेक्निक व रोपड़ को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।