विधान सभा हलका गुरदासपुर से संबंधित कांग्रेसी नेताओं व वर्करों की बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गुरमीत सिंह पाहड़ा की अध्यक्षता में उनके निवास पर हुई। बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पहाड़ा ने बादल सरकार पर तीखे हमले किया।
पाहड़ा ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने लोगों को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया। प्रदेश के दयनीय हालातों के लिए बादल परिवार जिम्मेदार है। बादल परिवार ने हर कारोबार पर कब्जा कर रखा है।
इससे महंगाई बढ़ती जा रही है। रेत, बजरी, केबल नेटवर्क, ट्रांसपोर्ट, होटल आदि कारोबारों पर बादल व उनके मंत्रियों का कब्जा है।
पाहड़ा ने कहा कि बादल सरकार के मंत्री व विधायक धक्केशाही करके सूबे को जंगलराज बना चुके हैं। अकाली मंत्री व विधायक मंच से उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को पीटने के बयान देते है। सबसे हैरानी जनक बात तो यह है कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के कार्यक्रमों के दौरान ऐसी बयानबाजी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि लोग उनकी धक्केशाही को अब नहीं करेंगे और आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से जिताएंगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद कांग्रेसियों पर हुए एक-एक जुल्म का हिसाब लिया जाएगा।
इस मौके पर सुरिंदर शर्मा, रणजीत सिंह मांदे, सुखवंत सिंह तुंग, गुरमुख सिंह नंगल, सूबा सिंह अलीशेर, अशोक कोट मोहन लाल, रतन सिंह हसनपुर, मोहन सिंह लक्खोवाल, डाक्टर दर्शन, परमजीत सिंह कादियांवाली, केवल सिंह हीर, जगीर सिंह जोईया, निशान सिंह मुस्ताबाद, काला तिब्बड़, कुलदीप सिंह हमराजपुर, गुरमुख सिंह चोर सिधवां, बब्बू बाहिया, स्वर्ण सिंह फौजी, पार्षद जगीर सिंह, हरजिंदर सिंह बलगन मौजूद थे।