फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़ने वाले दो युवक काबू

Sat, 14 Dec 2013 10:18 PM IST
बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम तोड़ने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को काबू करने का दावा किया है। दोनों आरोपियों से एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। दोनों की युवकों की पहचान रशपाल सिंह वासी गांव नंगल जोहल और मनिंदर सिंह मन्ना वासी गांव जोड़ा सिंहा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


शनिवार को दोनों युवकों की गिरफ्तारी का खुलासा हुआ है। मालूम हो कि वीरवार रात को डेरा बाबा नानक रोड पर मान नगर के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को दो युवकों ने तोड़कर पैसे लूटने का प्रयास किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात को असफल कर दिया था। इस संबंध में थाना सिविल लाइन बटाला में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 380, 511, 427 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शनिवार को एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश में पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी की थी। गांव पूंदर के रेलवे फाटक के पास नाका लगाया था। इसी दौरान एक बाइक पर स्वार होकर दो युवक आए। जब उनसे पूछताछ की तो उनकी बाइक चोरी की निकला। जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने एटीएम को तोड़ने की बात कबूल की।
विज्ञापन


एएसआई ने बताया कि उक्त दोनों युवकों ने माना है कि सबसे पहले दोनों आरोपियों ने अमृतसर से बाइक चोरी की थी। बाइक चोरी करने के बाद उन्होंने वीरवार रात को एटीएम तोड़ने की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ उक्त धाराओं के अलावा धारा 411 और 379 के तहत एक और मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें