फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ की अनुपस्थिति से लटके ट्रस्ट के कई प्रोजेक्ट

Thu, 03 Mar 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सुधार ट्रस्ट बटाला का अतिरिक्त कार्यभार होने के कारण ट्रस्ट के ईओ मनोज कुमार की पठानकोट कार्यालय में मौजूदगी कम ही दिखाई दे रही है। वह भी उस समय जब पठानकोट में कई बड़े-बड़े विकास कार्यों के प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं प्रोजेक्ट के बारे में ईओ मनोज कुमार का कहना है कि उन्होंने अभी नया-नया ही कार्यभार संभाला है। उन्हें प्रोजेक्ट संबंधी कोई जानकारी नहीं है लेकिन हैरत की बात तो यह है कि ईओ मनोज इससे पूर्व भी दो बार नगर सुधार ट्रस्ट पठानकोट के ईओ रह चुके हैं।

नगर सुधार ट्रस्ट पठानकोट के ईओ मनोज कुमार को बटाला ट्रस्ट का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वह सप्ताह में मंगलवार व बुधवार को बटाला का कार्य देखते हैं। बाकी दिन पठानकोट का कार्य देखते हैं लेकिन दो ट्रस्टों का कार्यभार होने के कारण वह अपनी सेवाएं सही ढंग से नहीं दे पा रहे हैं। वीरवार को भी ईओ पठानकोट कार्यालय उस समय पहुंचे जब आधा दिन लगभग खत्म हो चुका था।
विज्ञापन


अपार्टमेंट का छह माह से रुका है काम
ढांगू में 8.22 करोड़ की लागत से बन रहे अपार्टमेंट का काम निर्धारित समय में पूरा नहीं हो पाया है। छह माह से ठेका कंपनी ने काम बंद कर रखा है लेकिन नगर सुधार ट्रस्ट ने कंपनी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। अधूरे कामों में सैली रोड पर बन रहा ऑडिटेरियम, वाल्मीकि चौक में बन रहा शॉपिंग कांप्लेक्स भी शामिल है।

नगर सुधार ट्रस्ट के ईओ मनोज कुमार का कहना है कि उन्हें बटाला का अतिरिक्त चार्ज देखना पड़ता है। किसी अधिकारिक नीलामी में व्यस्त रहने के कारण वह पठानकोट पांच दिनों से नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। ऑडिटोरियम का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें