फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीपीओ गुरदासपुर पर दुर्व्यवहार का आरोप

Wed, 18 Sep 2013 05:39 AM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। पंजाब किसान यूनियन और मजदूर मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में मंगलवार को मजदूर तथा किसानों ने जिला विकास और पंचायत अफसर (डीडीपीओ) पर जनता के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया और उनके कार्यालय के सामने रोषस्वरूप धरना दिया। इसके बाद संगठन ने गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर को मांगपत्र सौंपा। वहीं डीडीपीओ गुरदासपुर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार दिया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए पंजाब किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी सुखदेव सिंह भागोकांवा, जिला प्रभारी चन्नण सिंह दोरांगल और मजदूर नेता अश्वनी कुमार ने कहा कि 10 सितंबर को डीडीपीओ गुरदासपुर से मिले थे और गांव बख्तपुरा के साथ अन्य कई गांवों में सरपंचों द्वारा अपने घरों में ही बुढ़ापा पेंशन बांटने की बात रखी थी। साथ ही मामले की जांच पड़ताल करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि इस मौके पर डीडीपीओ ने प्रतिनिधिमंडल से उनके शिनाख्ती कार्डों की मांग करनी शुरू कर दी, जबकि हर आदमी की शिकायत सुनना उनका फर्ज है। उन्हाेंने आरोप लगाया कि इसके बाद डीडीपीओ ने उनके साथ घटिया व्यवहार किया।
सीपीआई (एमएल) लिब्रेशन के प्रदेश नेता कामरेड़ गुरमीत सिंह बख्तपुरा ने कहा कि डीडीपीओ का व्यवहार एक तानाशाह अफसर जैसा है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर के दफ्तरों में कथित रूप से भ्रष्टाचार बढ़ा है, ब्लॉक स्तर पर मनरेगा समेत कई योजनाएं ठप हो गई हैं। 2012-13 का 13वें वित्त कमिशन का 4 करोड़ 78 लाख रुपया जो विकास कामों पर खर्चा जाना है, डीडीपीओ कम जिला परिषद सचिव ने सरकारी खजाने में ही जाम किया हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि डीडीपीओ की यहां से ट्रांसफर की जाए, अन्यथा संघर्ष तेज कर दिया जाएगा। उन्होंने हका कि बुढ़ापा तथा विधवा पेंशन पात्रों के खातों में भेजी जाए। धरने को अश्वनी कुमार हैप्पी, बशीर गिल, भूपिंदर पप्पी, जोगिंदर खन्ना चमारा, निर्मल सिंह डेरीवाल किरण, कुलवंत सिंह रामदुवाली, मंगल मसीह जफरवाल, गुरभेज सिंह, मनजीत सिंह बख्तपुरा, लक्खा सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

वर्जन
गुरदासपुर में तैनात डीडीपीओ बलराज सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में एक आदमी ने शराब पी रखी थी और वह बार बार प्रधानगी का रौब झाड़ रहा था, जिस पर उन्होंने मात्र उन लोगों को किसी ओर दिन आने के लिए कहा था। जिस पर इन लोगों ने उन्हें यूनियन का डर दिखाकर देख लेने की बात कही थी। उनका कोई कसूर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें