फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के खिलाफ सड़कों पर उतरा बाल्मीकि समुदाय

Fri, 30 Aug 2013 05:36 AM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। बुधवार शाम पंगोली चौक में दो युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराएं लगाए जाने की मांग को लेकर वीरवार को वाल्मीकि समुदाय सड़कों पर उतर आया। शहर में कई स्थानों पर चक्का जाम कर रोष प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के चेयरमैन रोशन लाल सोनी, प्रधान शंकर सोनी, डॉ. अंबेदकर सेना के जिला चेयरमैन एडवोकेट ज्योतिपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता कार्तिक वडैहरा के नेतृत्व में वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कम धाराएं लगाने का आरोप लगाते हुए डाकखाना चौक, डल्हौजी रोड, पटेल चौक पर जाम लगाया और इसके बाद पूरे शहर से रोष मार्च निकालने के बाद एसएसपी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल के तहत केस दायर करने के लिए कहा।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर पर भी जड़े आरोप
प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी स्पीकर और विधायक दिनेश सिंह बब्बू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने डिप्टी स्पीकर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अनुसूचित जाति के खिलाफ हैं और उसकी शह पर ही उनके समुदाय के लोगों पर हमला हुआ है। हमला करने वाले सभी आरोपी विधायक के खासमखास हैं। वहीं, कांग्रेस युवा नेता कार्तिक वडैहरा ने आरोप लगाया कि झगड़े में राजनीतिक हस्तक्षेप से भाजपा का असली चेहरा सामने आया है। इनके राज में गरीब लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें