फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकामी छुपाने को हमला कर रहे अकाली : बाजवा

Sat, 18 May 2013 05:31 AM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फतेह जंग सिंह बाजवा ने आदमपुर में कांग्रेस की रैली में हुई फायरिंग को समाज के लिए खतरे की घंटी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस प्रकार के हथकंडे अपना रही है। बाजवा शुक्रवार को गांव भरथ में कांग्रेस की चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हलका श्री हरगोबिंदपुर और कादियां के अनेक गांवों में चुनाव प्रचार किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति कायम रखना मुख्यमंत्री और गृह विभाग के प्रमुख उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल की है, परंतु वे अकाली कार्यकर्ताओं को शह दे उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब अकालियों के जुल्म और शोषण के शिकार लोग गुस्से में आऐंगे और इनसे बदला लेंगे।
इस दौरान उन्होंने हलका श्री हरगोबिन्दपुर और कादियां के गांव भेट पटन, रजोआ, महेस डोगरा, सेमी, भरथ, बुरी पनूंआ, खजाला आदि में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अमन कानून की स्थिति खतरनाक हद तक बिगड़ चुकी है इसे सुधारने के लिए केंद्र को यहां राष्ट्रपति शासन लागू कर देने चाहिए। इस मौके पर उनके साथ जिला परिषद हरचोवाल के उम्मीदवार बीबी जसविंदर कौर, वचन सिंह भामड़ी, गुलजार सिंह। पदमजोत सिंह, कश्मीर सिंह, बाबा कूदने सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरमेज सिंह, हरविंदर सिंह काल, गुरदेव सिंह अड़तिया, तरसेम सरपंच, जसा सिंह डोगर, करनैल सिंह आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें