फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा

Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। पीडब्ल्यूडी फील्ड एवं वर्कशाप वर्कर यूनियन की ओर से वाटर सप्लाई एवं सेनीटेशन विभाग के कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने पर स्थानीय खजाना दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रधान सतीश शर्मा की अध्यक्षता में किए प्रदर्शन में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर वेतन समेत अन्य अदायगी जल्द से जल्द करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर यूनियन के चेयरमैन मंगत सिंह, सरप्रस्त राजिंद्र कुमार और पंजाब सबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन के जिला प्रधान प्रेम सागर, महासचिव राजिंद्र धीमान ने कहा कि जल सप्लाई एवं सेनीटेशन के कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि खजाना दफ्तर के पास वेतन अदायगी को पावर आ गई हैं। बटाला और गुरदासपुर में मुलाजिमों को वेतन की अदायगी कर दी गई है, लेकिन पठानकोट खजाना दफ्तर की ओर से वेतन को जानबूझकर अटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण मुलाजिम आर्थिक तंगी के शिकार हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ता जुलाई 2012 का बकाया बिल खजाना दफ्तर में पेंडिंग पड़ा है और जनवरी 2013 से केंद्र की कर्ज पर मिली 8 फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त भी प्रदेश सरकार ने अभी तक जारी नहीं की। इसके साथ ही सेवानिवृत्त मुलाजिमों को बकाया अदायगी भी लटकी पड़ी है और उनकी पेंशन तक नहीं शुरू हो सकी है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2004 के बाद कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जानी चाहिए और सरकार विभागों को निजीकरण बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन के भीतर वेतन जारी नहीं किया गया तो 13 मई को खजाना दफ्तर के बाहर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर मोहन सिंह, सुरेश कुमार, अश्वनी कुमार, सतीश कुमार, सुरिंद्र सैनी, पुरुषोत्तम लाल, विनय कुमार, प्यारा सिंह, मनोहर लाल, अमरजीत सिंह, पवन कुमार, सुरेश कुमार, अश्वनी उप्पल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें