फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल कालेज का स्टूडेंट मेंटल, पठानकोट पहुंचा

Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। ऋषिकेश स्थित एक डेंटल कालेज में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा एक डॉक्टर मानसिक परेशानी के चलते मंगलवार की सुबह पठानकोट पहुंच गया। घूमते-घूमते सिविल अस्पताल में पहुंचे उस युवक पर जब पठानकोट विकास मंच के सदस्यों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसका हाल जाना। अतिरिक्त उसकी मानसिक स्थिति को समझते हुए उसके परिजनों से संपर्क कर उसकी दशा की उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला उधम सिंह नगर के यशपुर (उत्तरांचल) का निवासी भरत ऋषिकेश स्थित एक डेंटल कालेज में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा है। उसने बताया कि चार साल पहले उसकी लव मैरिज ऋषिकेश निवासी एक युवती से हुई थी। इस बात को लेकर उसका पूरा परिवार उसे परेशान करता आ रहा है। यहां तक कि जिस कालेज में वह पढ़ाई कर रहा है उस कालेज मैनेजमेंट ने भी उसे परेशान किया है। इसके चलते वह परेशान होकर ऋषिकेश से आज पठानकोट पहुंचा है। अब उसने मन बनाया है कि वह अपने परिजनों से नाता तोड़ कर किसी तरह तिब्बतियों के गुरु दलाई लामा से भेंट कर धर्मशाला में बसने का प्रयत्न करेंगे।
वहीं दूसरी ओर जब पठानकोट विकास मंच के अध्यक्ष आदेश सियाल के माध्यम से भरत के भाई मणि ग्रोवर से मोबाइल फोन पर बात की गई तो उन्होंने उक्त सब बातों को खारिज करते हुए बताया कि भरत दिमागी तौर पर परेशान है। उसका इलाज करवाने वह दो दिन पहले उसे रोहतक स्थित एक अस्पताल में आए थे। डॉक्टरी जांच के बाद वह अचानक मौके से गायब हो गया। हर जगह उसकी तलाश, परंतु कहीं कोई सुराग न लग सका। आज सुबह जब पठानकोट की संस्था के सदस्यों से उन्हें सूचना दी तो वह अपने भाई को लेने पठानकोट पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें