फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिमटों से पीटकर किया दो को घायल

Tue, 18 Dec 2012 05:30 AM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (पठानकोट)। गांव बेड़ियां में एक धार्मिक स्थल पर मत्था टेकने गए दो लोगों को सेवादार ने चिमटों से पीट कर घायल कर दिया। दोनों को सुजानपुर के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। घायलों की पहचान गुडां खुर्द गांव निवासी सुदेश कुमारी पत्नी राम दास और अजय कुमार पुत्र कर्म चंद के रुप में हुई है।
विज्ञापन

अजय के ताया राम दास ने बताया कि गांव बेड़ियां में एक धार्मिक स्थल पर मत्था टेकने के लिए परिवार समेत गए थे। जहां पर अपने घर के हालातों के बारे में सेवादार को बताया जिसने सब कुछ ठीक करने के आश्वासन देकर उनकी पत्नी सुदेश को चिमटो से पीटना शुरू कर दिया। उन्हें रोकने के लिए आए भतीजे अजय को भी सेवादार ने चिमटों से मारना शुरू कर दिया। उसके सिर पर गहरी चोटें आई हैं। इस बीच मौके पर बैठे अन्य लोगों भाग निकले। उन्होंने तत्काल घायलों को कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें