फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परिवारों में विवाद, घर में तोड़फोड़

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। मोहल्ला दशमेश गार्डन कालोनी में वीरवार को सुबह मामूली सी कहासुनी हाथा पाई तक पहुंच गई, जिसके चलते एक घर में तोड़फोड़ भी किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

अकाली दल किसान यूनियन के पंजाब सचिव हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि दविन्द्र सिंह (55) जो कि निजी स्कूल का वाहन चलाता है तथा वाहन को गली में ही पार्क में करता है। गली में पड़ोसी गुरमेज सिंह की ओर से पत्थर इत्यादि लगाया गया है, जिसे दविन्द्र सिंह हटाने की बात करता था। दोनों पड़ोसी गुरमेज सिंह व दविन्द्र के बीच सुबह कहासुनी हो गई, जिसमें दविन्द्र को चोटे आईं।
दविन्द्र के अनुसार गुरमेज उसे पकड़ कर अपने घर के अंदर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। उसे छुड़ाने के लिए पहुंचे लोगों को जब कोई रास्ता नहीं मिला तो खिड़कियों के शीशे तोड़कर उसे बचाया। जबकि दूसरी तरफ गुरमेज सिंह की पत्नी कमलजीत ने कहा कि दविन्द्र सुबह उनके घर के समक्ष गाली गलौच कर रहा था।
विज्ञापन

दोनों ही पक्ष झगड़े को लेकर थाने पहुंच गए। उधर, एसएचओ कपिल कौशल ने बताया कि पुलिस मामले की जंाच कर रही है।
एसएसपी सुरिन्द्र कालिया ने कहा कि मामला ध्यान में आया है, जिसकी जांच के लिए डीएसपी सिटी को भी कहा गया है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें