फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार नहर में गिरी, तीन युवकों की मौत

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर / बटाला। कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के संगतपुरा रोड की खूनी नहर में शनिवार को एक तेज रफ्तार वेरना कार जा गिरी । इस हादसे में तीनों कार सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर ही पुलिस ने तीन युवकों के शव को अपने कब्जे में ले लिया और अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह तीनों युवक वेरना कार (पीबी02बी केओ 7919) पर अमृतसर से पठानकोट किसी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे । इसी दौरान जब वे गांव संगतपुरा वाली नहर का पुल क्रास करने लगे तो चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार नहर में जा गिरी । इस दुर्घटना में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान शरे उर्फ सोनू सुपुत्र सुनील वोहरा वासी ग्रीन एवेन्यू अमृतसर, जशनजीत सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह वासी दिल्ली और सुखप्रीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह वासी विशाल एवेन्यू दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना झंडेर के थाना प्रभारी जसपाल सिंह भारी फोर्स के साथ पहुंचे । थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतकों की लाशों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें