पठानकोट। निकटवर्ती गांव छतवाल (मामून) के पास एक कार से महिला उतरी और उसके सामने लेट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छतवाल गांव की मुख्य सड़क पर एक वीआईपी लाल बत्ती लगी गाड़ी अचानक ही रुक गई। उसमें से गुस्से में उतरी महिला गाड़ी के आगे आकर लेट गई। लगभग पंद्रह से बीस मिनट तक वह गाड़ी के आगे ही लेटी रही तथा कहती रही कि उस पर गाड़ी चढ़ा दो। इतने में गाड़ी से एक व्यक्ति बाहर निकले तथा वह उसे समझा बुझा कर वापस गाड़ी में बैठा कर रवाना हो गये। यह सब मंजर देख रहे गांव निवासियों ने हिमाचल प्रदेश की लाल बत्ती लगी इस वीआईपी गाड़ी के पास जाने कि हिमाकत नहीं की।