फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व कैलाशवंती को श्रद्धासुमन अर्पित

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
कादियां (गुरदासपुर)। रविवार रात हिन्दु मोहल्ला में आरएसएस के स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक हिन्दु जागरण मंच के आखिल भारती विंग के सह सयोजक अशोक प्रभाकर की माता तथा शहीद राम प्रकाश प्रभाकर की पत्नी कैलाशवंती की चैथी बरसी मनाई गई। इस दौरान हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने के लिये विभिन्न राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।
विज्ञापन

हवन यज्ञ से पूर्व ठाकुरद्वारा मंदिर में माता कैलाशवंती के नाम से निर्मित एसी हाल का उद्घाटन शहरी विकास मंत्री चुनी लाल भगत ने किया। उनके साथ पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, हरणेश शाकर भी उपस्थित थे। उद्घाटन के पश्चात बटाला रोड स्थित प्रभाकर फार्म हाउस में माता कैलाशवंती की याद में हवन यज्ञ करवाया गया। उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए हरिद्वार से विशेष तौर पर शंकराचार्य उपस्थित हुए।
पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि वह राम प्रकाश प्रभाकर की प्रेरणा पर चलते हुए ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इस अवसर पर उनके सुपुत्र वरिन्द्र प्रभाकर तथा नंद प्रभाकर ने आए हुए लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार कमल शर्मा, विधायक मनोरंजन कालिया, बलदेव राज चावला, हरणेश शाकर, तरूण चुग, पूर्व मन्त्री सेवा सिंह सेखवां, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, पूर्व विधायक लोधीनंगल, पूर्व विधायक जगदीश राज साहनी, ब्रज भूषण बेदी, भायुमों के जिला उपाध्यक्ष डा अजय कुमार छाबड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलज्योती, गौरव राजपूत, कशमीर सिंह राजपूत, कशमीरी लाल प्रांच प्रचारक, प्रदीप छाबड़ा, सतपाल सैणी,जे एन शाह, देव राज चाचोवालीया, मोहम्मद नसीम खान, अकरम गुजराती,एस जी पी सी सदस्य गुरिन्द्रपाल सिंह गोरा, जोगिन्द्र सिंह संधु, गुलशन सर्राफ, जोगिन्द्रपाल भुटटो, गुरमीत सिंह जंगी, राजेश कुमार, गिन्नी, संजीव शर्मा, मनजिन्द्र सिंह बंदेशा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें