फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विनी शर्मा को कानून मंत्री बनाने पर बांटे लड्डू

Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। डा.अश्विनी कुमार को केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री से पदोन्नत कर केंद्रीय कानून मंत्री बनाए जाने पर गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में उनके समर्थकों ने जगह-जगह लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

पठानकोट में कांग्रेसी नेता एवं पूर्व पार्षद गोपाल महाजन के इंदिरा कालोनी स्थित निवास स्थान पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने अश्विनी कुमार को कैबिनेट मंत्री बनाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का धन्यवाद किया। कानून मंत्री डा. अश्विनी कुमार अब इस हलके की बात कैबिनेट में रख सकेंगे। इस अवसर पर पन्ना लाल भाटिया, प्रबोध काटल, समीर भाटिया, अशोक मुन्ना, त्रिलोक त्रेहन, जुगल किशोर, राममूर्ति महाजन, अनिल शर्मा, जगदीश, सुरिन्द्र सहित अन्य उपस्थित थे।
माधोपुर में ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष विट्टा काटल की अध्यक्षता में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक में खुशी जताई गई। इस अवसर पर रमन कुमार, ठा. चमेल सिंह, मदन सिंह, जसवंत ठाकुर, प्रेम चंद, कुलदीप सिंह, मुनीष बराड़, शमशेर विटटू, अजीत कौर, ठा. बलदेव सिंंह व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें