शहर के नजदीकी गांव माखनपुर में एक 19 वर्षीय युवती के कपड़ों में खाना बनाते समय आग लग गई। इस वजह से वह गंभीर रूप से आग से झुलस गई।
उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
युवती की पहचान रजनी के रूप में हुई है। उसके परिजनों ने बताया कि वह सुबह रसोई मेें खाना बना रही थी, तभी अचानक उसके कपड़ों को आग लग गई।
इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टराें ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।